JanjgirChampa Accident Death : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी थी टक्कर, बिलासपुर में इलाज के दौरान बाइक सवार शख्स की मौत

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के करमंदी गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार हरनारायण बिंझवार की मौत इलाज के दौरान बिलासपुर के अस्पताल में हो गई है.



मिली जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर 2022 को बाइक सवार शख्स हरनारायण बिंझवार और सुखनन्द बिंझवार करमंदी गांव से केराकछार गांव अपने घर वापस जा रहे थे. तभी करमंदी गांव में ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को ठोकर मार दी और बाइक सवार दोनों शख्स गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

जहां सुखनन्द बिंझवार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था. वहीं हरनारायण बिंझवार की हालत गंभीर होने की वजह से उसे बिलासपुर रेफर किया गया था और इलाज के दौरान मौत हो गई है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!