World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हुई इस देश की टीम, ICC ने की पुष्टि…देखिए लिस्ट…

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को साल 2023 की शुरुआत के दिन बड़ा झटका लगा है। बता दें पाकिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई है, जिसकी जानकारी आईसीसी (ICC) ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

 



दरअसल पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी शिकस्त मिली थी, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में पहला टेस्ट मैच भी ड्रॉ पर समाप्त हुआ। जिसके बाद पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना टूट चुका है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से Pakistan Cricket Team हुई बाहर

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दरअसल, पाकिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल रेस से बाहर हो चुकी है, जिसकी जानकारी आईसीसी ने दी है। बता दें आईसीसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने ये लिखा कि पाकिस्तान टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस से बाहर हो गया है। बता दें इस वक्त पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जहां कराची में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ खत्म हुआ।

ऐसे में पाकिस्तान अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी। साथ ही आईसीसी (ICC) ने ये कहा कि अगर पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो उसके पास अधिकतम 42.85% होगा जो बाबर आज़म की टीम को क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

WTC प्वाइंट्स टेबल पर पाकिस्तान टीम इस पायदान पर मौजूद

बता दें पाकिस्तान टीम इस वक्त वर्ल्ड टेस्च चैंपियनशिप के प्वाइंट्स डेबल पर सातवें पायदान पर मौजूद है। पाक टीम ने अबतक 2021-23 में कुल 13 मुकाबले खेले हैं। जिसमें पाकिस्तान टीम 4 मैच में जीत मिली है, जबकि 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान टीम ने 3 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं। इस वक्त पाकिस्तान टीम का प्वाइंट्स टेबल पर 38.46 प्रतिशतक अंक हैं।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!