JanjgirChampa Accident : दो बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति को आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में कराया भर्ती, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह ब्लॉक के बोरसी गांव में दो बाइक में टक्कर हो गई. घटना में बाइक सवार कोमल कुमार नारंग को गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाइक में दो लोग सवार थे, वहीं दूसरा बाइक चालक शख्स मौके से फरार हो गया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, बोरसी गांव के रहने वाले कोमल कुमार नारंग अपने साथी के साथ काम करके घर वापस लौट रहे थे और बोरसी के खेल मैदान के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई. घटना में कोमल कुमार नारंग को गंभीर चोट आई है. वहीं उसकव साथी को भी मामूली चोटें आई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

घटना के बाद से कोमल कुमार नारंग को बम्हनीडीह अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद से दूसरा बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!