JanjgirChampa Action : पामगढ़ में दूसरे दिन भी एक क्लिनिक और एक पैथोलेब को किया गया सील, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज दूसरे दिन भी पामगढ़ के एक क्लिनिक और एक पैथोलेब पर कार्रवाई की और दोनों को सील किया है. क्षेत्र में छोलछाप डॉक्टरों का कारोबार जमकर चल रहा है, जिस पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही.

 



पामगढ़ SDM के निर्देश पर दूसरे दिन भी तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा और BMO डॉ. सौरभ यादव की टीम ने क्षेत्र के एक क्लिनिक और एक पैथोलेब का निरीक्षण किया और क्लिनिक में कंपाउंडर द्वारा उपचार करते हुए पाए जाने पर उसे सील किया गया, जबकि पैथोलेब में उपस्थित कर्मचारी किसी भी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके कारण पैथोलेब भी सील किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आपको बता दें, कल पामगढ़ के दो और खरौद में एक अवैध पैथोलेब को सील किया गया था. दो दिनों से हो रही कार्रवाई के चलते ज्यादातर डॉक्टरों के क्लिनिक बंद हो गए हैं और हड़कम्प है. BMO डॉ. सौरभ ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!