JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की राजापारा निवासी मनीष पटेल, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर चांपा पुलिस ने दबिश दी और आरोपी मनीष पटेल के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

पुलिस ने आरोपी मनीष पटेल के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी मनीष पटेल को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!