Sakti FIR : सरिया से मारपीट करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी जैजैपुर पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के आमकोनी गांव के युवक से पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आमकोनी के लकेश्वर चन्द्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुकान गया हुआ था, तभी वापस आते समय गांव के राजकुमार चन्द्रा पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देकर लोहे के सरिया से मारपीट करने लगा, जिससे लकेश्वर चन्द्रा को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने आरोपी युवक राजकुमार चन्द्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!