JanjgirChampa Big News : शिक्षिका को प्रताड़ित करता था पति, फांसी लगाकर शिक्षिका के द्वारा खुदकुशी करने के बाद आरोपी पति की हुई गिरफ्तारी, पहुंचा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. शिक्षिका के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद परिजन ने आरोपी रुद्रप्रताप यादव के द्वारा दहेज और शिक्षिका के वेतन की राशि को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. पुलिस की जांच में पति की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका द्वारा खुदकुशी करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Big News : नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार...

Janjgir : गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा, इंजन में दबा ड्राइवर, बाहर निकालने की गई मशक्कत, देखिए Video…

मामला खिसोरा गांव का है. 14 जनवरी को लेवई गांव में पोस्टेड शिक्षिका ललिता यादव ने स्कूल से वापस आकर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद शिक्षिका के परिजन ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

मामले में पुलिस ने जांच की तो आरोपी पति रुद्रप्रताप यादव के द्वारा दहेज और वेतन की राशि को लेकर प्रताड़ित करने की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 304-बी के दहेज जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रुद्रप्रताप यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!