JanjgirChampa Congress Protest : कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल का पुतला दहन किया, इस्तीफे की मांग की, कांग्रेस ने कहा, ‘बेटा करे सरेंडर, नहीं तो होगा आंदोलन’, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल के बेटे पर रेप का आरोप, NSUI के तत्कालीन जिलाध्यक्ष के फरारी मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले… पढ़िए खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल का पुतला दहन किया. यहां कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से इस्तीफे की मांग की. साथ ही, उनके बेटे पलाश चन्देल को सरेंडर कराने की मांग कांग्रेस ने की है. इस दौरान कांग्रेस ने कचहरी चौक से नेताजी चौक तक नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली.

 



दरअसल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल के बेटे पलाश चन्देल के खिलाफ एक आदिवासी शिक्षिका ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद सियासत तेज हो गई है.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह आरोप लगा है, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष के पद से नारायण चन्देल को इस्तीफा दे देना चाहिए. उनके बेटे पर एफआईआर के बाद आज जांजगीर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और पलास चंदेल की गिरफ्तारी की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

NSUI के तत्कालीन अध्यक्ष अंकित सिंह के मामले में मीडिया के सवाल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अंकित सिंह पर नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप लगने पर इस्तीफा ले लिया गया था, वहीं आरोप सिद्ध हो जाएगा तो अंकित सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा. इसी तरह नेता प्रतिपक्ष के पद से नारायण चन्देल को भी इस्तीफा दे देना चाहिए और बीजेपी को इस्तीफा ले लेना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

इस मौके पर खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य हरप्रसाद साहू, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि इंजी. रवि पांडेय, बलौदा नपं की अध्यक्ष ललिता केशव पाटले, बलौदा जपं की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, सरपंच संघ की प्रदेश अध्यक्ष ( महिला विंग ) अजय शशि जगत, कांग्रेस नेता गौरव सिंह समेत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!