JanjgirChampa Death : तालाब में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से हुई मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बोरदा गांव के तालाब में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है. मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोरदा गांव के लक्ष्मणप्रसाद कश्यप, डबरी तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था. इस दौरान पचरी में पैर फिसल जाने से तालाब के गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई. मामले की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!