JanjgirChampa Fire : शिवरीनारायण के बैराज डेम के पास गोठन में रखे पैरा को अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के बैराज डेम के पास स्थित गोठन में रखे पैरा को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी. आगजनी के बाद गोठन के लगे बोर के पानी से आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन पैरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया.



मिली जानकारी के अनुसार, बैराज डेम के पास बने गोठन में अज्ञात व्यक्ति ने पैरा को आग लगा दी, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, लेकिन गाड़ी के पहुंचने तक गोठान में रखा पैरा जलकर राख हो चुका था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

एक ओर जिला प्रशासन गोठन में पैरादान करने की अपील कर रहा है तो वहीं गोठन में रखा पैरा को संरक्षित नहीं रख पा रहा है. आए दिन गोठन में रखे पैरा में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

error: Content is protected !!