JanjgirChampa News : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रहे जिले के दौरे पर, राजिम जयंती और सैनिक सम्मान समारोह में हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के कीरित गांव में आयोजित राजिम जयंती और सैनिक सम्मान समारोह में छग के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए. यहां सबसे पहले कर्मा चौक का लोकार्पण किया गया और कीरत गांव के सैनिकों का सम्मान किया गया. जिले में सबसे अधिक सेना के जवान कीरित गांव में है, जहां युवाओं और ग्रामीणों में देश सेवा का गजब का जज्बा है. इस मौके पर छग खाद्य आयोग की सदस्य ज्योतिकिशन कश्यप और जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

इस दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि सैनिकों का सम्मान गौरव का पल है और ऐसा आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि बेहतर समाज वह है, जो रुढ़ी को खत्म करने आगे आए और सकारात्मक दिशा में काम करे. उन्होंने कहा कि आज बेहतर पहल हुई है, इस आयोजन से समाज में बड़ा सन्देश जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!