JanjgirChampa Rape Arrest : 7 वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, बलौदा थाने का गुण्डा-बदमाश है आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने 7 वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में ठड़गाबहरा गांव के आरोपी किशन बंजारे को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था. इसी दौरान पुलिस ने उसे धरदबोचा है. आरोपी किशन बंजारे, बलौदा थाने का गुण्डा बदमाश भी है. घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है.

 



– दरअसल, बलौदा थाना क्षेत्र की रहने वाली 7 वीं कक्षा की छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी मामी के घर जा रही थी, तभी आरोपी किशन बंजारे आया और उसे उसकी मामी के घर छोड़ने की बात कहकर उसे जबदस्ती बाइक में बिठा लिया. इसके बाद आरोपी किशन ने हरदीबाजार के सूनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी किशन ने छात्रा को किसी को आप बीती बताने पर जान से मारने की धमकी दी. छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी किशन अपनी बाइक और मोबाइल को घर में छोड़कर भागने की फिराक में भी था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल, पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत जुर्म दर्ज किया है. साथ ही, आरोपी किशन बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!