JanjgirChampa Suicide : लड़की ने किया जहर का सेवन, जिला अस्पताल से बिलासपुर ले जाते वक्त हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के गोविंदा गांव में 19 वर्षीय लड़की शीतल केंवट ने जहर का सेवन कर लिया था और उसे जिला अस्पताल जांजगीर से इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था. इसी दौरान जांजगीर के कलेक्टोरेट चौक के पास शीतल केंवट ने दम तोड़ दिया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदा गांव की शीतल केंवट को पेट दर्द हुआ और इसके चलते उसने घर में रखे कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया. घटना के बाद आनन-फानन में परिजन उसे बम्हनीडीह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

इसके बाद शीतल केंवट की हालत गंभीर होने की वजह से उसे बिलासपुर रेफर किया गया और बिलासपुर ले जाते वक्त जांजगीर के कलेक्ट्रेट चौके के पास उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!