Sakti Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जब्त

सक्ती. डभरा पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जब्त किया है.

 



सक्ती एसपी एमआर आहिरे द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स महुआ शराब की बिक्री हेतु रवाना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इसके बाद मौके पर पुलिस ने दबिश दी और खोंधर मोड़ के पास 10 लीटर महुआ शराब के साथ कुरदी निवासी आरोपी प्रभो चक्रवर्ती को पकड़ा. साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी प्रभो चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!