Sakti Big News : 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले खरीददार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रूपये जब्त, चंद्रपुर के पार्षद और कोसा व्यापारी के घर हुई थी चोरी

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर के पार्षद और कोसा व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा हो चुका है. सक्ती एसपी एमआर आहिरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया और 50 लाख रुपये के सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रुपये के साथ 3 खरीददार, 1 आरोपी चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी उड़ीसा, रायगढ़ और चाम्पा से हुई हैं. आरोपियों से 50 लाख 87 हजार के सोने, चांदी, सोने की बिस्किट सहित नगदी रकम को जब्त किया है. मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था और पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई थी.

 



दरअसल, नगर पंचायत चंद्रपुर के पार्षद मुकेश देवांगन के घर 10-11 जनवरी की दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर कुल 660 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये को चोरी हुई थी. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

इसके बाद रायगढ़ जिले के सुरेश महाणा को उड़ीसा से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान पार्षद के घर चोरी करने की बात सामने आई. पुलिस ने उसके पास से सोने के बिस्किट सहित 500 ग्राम जेवरात एवं 20 हजार रुपये और चोरी में प्रयुक्त बाईक, टार्च को जब्त किया है. साथ ही, जेवरात छिपाने में मदद करने वाले चांपा निवासी डंकेश्वर देवांगन के पास से 150 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात जब्त किया है. आरोपी सुरेश महाणा द्वारा जिले में पूर्व में चोरी कर किरोड़ीमल नगर के कृष्ण प्रसाद सोनी और धनाजी झंडे के पास

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

सोने-चांदी के जेवरात की बिक्री करने की बात सामने आई तो पुलिस ने दबिश दी और उसके पास से 298.33 ग्राम गलाया हुआ सोना जब्त किया है, वहीं आरोपी सुरेश महाणा के रायगढ़ और चांपा के बैंक अकाउंट में 2 लाख रुपये है, जिसे सीज कर जांच की जा रही है.
पुलिस ने चारों आरोपी सुरेश महाणा, डंकेश्वर देवांगन, धनाजी झंडे, कृष्ण प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!