Sakti Judgement : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला, सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश ने आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की सजा

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत सारथी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अजय डहरिया को 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.



विशेष लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि आरोपी अजय डहरिया, नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उड़ीसा भागकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मामले की सुनवाई करते हुए सक्ती फास्ट ट्रैक के न्यायाधीश यशवंत सारथी ने आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये की अर्थदंड से दंडित किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : किसानों से किराए के ट्रैक्टर को लेकर धोखाधड़ी कर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद मोबाइल बंद करके हो जाता था फरार, आरोपी के कब्जे से 20 लाख के 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली जब्त

error: Content is protected !!