Janjgir Judgement : पत्नी ने पति की हत्या की थी, आरोपी पत्नी को आजीवन कारावास…

जांजगीर के कोर्ट ने पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मामला 13 जुलाई 2024 का है.

 



दरअसल, पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में मनोज नट ने शराब के नशे में अपनी श्रवण बाधित पत्नी अंजू नट से मारपीट की थी. इसके बाद, पत्नी अंजू ने अपने पति पर हथौड़े से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. फिर शव को तालाब के पास फेंक दिया था. पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा की जांच में पत्नी अंजू नट द्वारा पति मनोज नट की हत्या की बात सामने आई थी. इस तरह पुलिस ने आरोपी पत्नी अंजू नट को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. मामले में सुनवाई के बाद जांजगीर के कोर्ट ने आरोपी पत्नी अंजू नट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!