JanjgirChampa News : निरीक्षक मनोहर सिन्हा की उत्कृष्ट विवेचना से आरोपी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा, पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में हुई थी वारदात, कोर्ट ने सुनाया फैसला…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस को दिनांक 13.07.2024 को सूचना मिला था कि मृतक मनोज नट उम्र 40 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार एवं नोकदार वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया है कि सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 



प्रकरण की विवेचना तात्कालिक थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा द्वारा की गई थी। प्रकरण की आरोपीया अंजू नट जो गुंगी बहरी (श्रवण बाधित) होने से श्रवण बाधित विशेषज्ञ एवं मृतक का बेटा मुकेश नट अनुवादक (ट्रास्लेट) के समक्ष पुछताछ किया गया जो अपनी ईशारो मे बताई कि दिनांक 12.07.24 को शाम को मृतक मनोज नट गाव के बाजार में सब्जी मांगने गया था, जन्हा से सब्जी भाजी व दो पाव शराब अपने साथ में लेकर आया था और रात्रि मे घर मे शराब पीकर खाट के नीचे जाकर सो गया बाद में मृतक मनोज नट उठा और अपनी पत्नी आरोपीया अंजू नट से झगड़ा लड़ाई किया जिससे क्षुब्ध होकर गुस्से मे आरोपीयो द्वारा अपनी पति को जान सहित मारने के लिये घर में रखे लोहे के हथौड़ी को अपने पास साड़ी मे छुपाकर रखी और अपने पति को दिशा मैदान जाना है कहकर रात्रि मे उठाकर अपने साथ में लेकर घर के सामने गली से होते जोखिया तालाब पार के पास गई और वही पर दिशा मैदान की और मृतक मनोज नट जो सुअर बाड़ा के पास खड़ा था तभी आरोपीया उसे जमीन पर धक्का देकर गिरायी और मृतक मनोज नट को हाथ में रखे हथौड़ा से उसके सिर में तीन बार मारी तो वह छटपटा रहा था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

फिर आरोपीया हथौड़ा को अपने घर ले जाकर थैला मे रखी और उसी थैला से एक चाकू लेकर घर से दौड़कर अपने पति मृतक के पास गई और उसी चाकू से आरोपीया द्वारा उसके गले मे ताबड़तोड़ हमला कर (मारकर) हत्या कर दिया और चाकू को जोखिया तालाब के गहरे पानी मे फेक दिया उसके बाद अपने पति मृतक मुकेश नट के एक पैर को पकड़कर घसीटते हुये कुछ दूरी पर जोखिया तालाब पार के नीचे में रख दिया। जो समक्ष गवाहो के मेमोरण्डम कथन लेखकर आरोपीया के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का हथौड़ी को बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 15.07.2024 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!