Sakti News : जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने छपोरा गांव में चंद्रा समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के छपोरा गांव में चंद्रा समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने किया.

 



ग्रामीणों ने यहां विधायक केशव चंद्रा का बाजे-गाजे के साथ फूलमाला पहनाकर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया. इस बीच महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थी.

इस दौरान विधायक केशव चंद्रा ने कहा कि छपोरा गांव में चंद्रा समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है. क्षेत्र में विकास हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जैजैपुर क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं में वृद्धि हो रही है, लोगों की मांगों को पूरी करने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इस बीच चंद्रा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रामरतन चंद्रा, डीआर चंद्रा, राजेंद्र चंद्रा, फनिद्र चंद्रा, सत्यनारायण चंद्रा, महेंद्र चंद्रा, भानु चंद्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!