Sakti Rape Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है.

 



दरअसल, डभरा थाना क्षेत्र के शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर कर ले गया है.

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और पुलिस जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

इसके बाद नाबालिग लड़की को पिता के द्वारा थाने लाकर दस्तयाब किया गया, जिसके बाद साल्हे गांव निवासी आरोपी कमल पटेल को पुलिस ने पकड़ा.

इसके बाद, नाबालिग लड़की का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया, जिसके बाद मामले में 366, 376 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 04, 06 भी जोड़ी गई.

पुलिस ने आरोपी कमल पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!