JanjgirChampa Action : रेत का उत्खनन और परिवहन करते 1 चेन माउंटेन, 10 ट्रैक्टर और 4 हाइवा जब्त, खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, कल रात में भी 2 ट्रैक्टर जब्त किया गया था, कार्रवाई से हड़कम्प

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कमरीद-देवरघटा गांव की महानदी में रेत का उत्खनन और परिवहन करते 1 चेन माउंटेन, 10 ट्रैक्टर और 4 हाइवा को जब्त किया गया है. खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कारर्वाई की है, जिसके बाद रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों में हड़कम्प है. खनिज विभाग के द्वारा जब्त वाहनों के संचालकों से खनिज अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी. खास बात यह भी है कि कल रात भी खनिज विभाग की टीम ने यहां 2 ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा था.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

आपको बता दें, जिले के रेत घाटों की नीलामी खत्म हो गई है, लेकिन नदियों में रेत का उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है. ऐसे में खनिज विभाग को बड़े राजस्व की हानि हो रही है. इस तरह अब खनिज विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी अलर्ट हुए हैं और रेत के उत्खनन, परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!