BALRAMPUR : धीरेंद्र शास्त्री से दो कदम आगे हैं रामलला सरकार! बता सकते हैं सात पीढ़ियों की कुंडली

बलरामपुर – देश मे इस समय पर्ची वाले बाबा के नाम से विख्यात बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री की तरह अयोध्या के रामलला सरकार आज बलरामपुर जिले के राजपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अपरिचित लोगों का नाम बिना पूछे पर्ची में लिखकर बताया और साथ ही उनके जीवन से भी जुड़ी कुछ महत्तपूर्ण जानकारी दी।

 



जिसके बाद से उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बागेश्वर वाले बाबा के बारे में बिना कोई कमेंट्स किए बिना ही उन्होंने कहा कि सनातन धर्म मे अध्यात्म आज भी जीवित है और यह उसी की शक्ति है।

रामलला सरकार ने कहा वो 7 पीढ़ी तक का इतिहास बता सकते हैं

रामलला सरकार मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं और बनारस से संगीत में पढ़ाई की है। कामाख्या माता की आराधना करने वाले रामलला सरकार पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि वो किसी के भी 7 पीढ़ी का इतिहास बता सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

पर्ची में लिखकर उन्होंने कई लोगों का इतिहास और भविष्य बता दिया। इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा भी रामलला सरकार से मिलने पहुंची और उन्होंने भी अपना भविष्य पूछ लिया।

15 साल से साधना को कर रहे हैं रामलला सरकार

जिस पर रामलला सरकार ने उनके बच्चों पति का नाम बताते हुए उन्हें कहा कि वो दो बार विधायक बनेंगी।रामलला सरकार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वो किसी भी मंच पर लाखों कैमरे के सामने किसी का भी भविष्य बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अनादि काल की जागृत विषय है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

जिसे पाने के लिए काफी सिद्धि करनी पड़ती है। पिछले 15 साल से वो इस साधना को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती है और वही चीजें बताने चाहिए जिससे जनहित और जगहित हो।

पर्ची के माध्यम से बाबा बताते है लोगों का भविष्य

रामलला सरकार ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। जिसमें लाखों लोग एकत्रित होंगे। वही भविष्य सुनने वाले युवक राजन त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने कभी बाबा के बारे में सुना भी नहीं था और उन्हें जानते भी नहीं थे। लेकिन आज पर्ची के माध्यम से बाबा ने जिस तरह उनके भविष्य को बताया वे आश्चर्यचकित हो गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!