बड़ा सड़क हादसा : दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, लगातार हो रहे सड़क हादसे

जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। घटना के बाद पूरे सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया था।

 



खबरों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहे एक वाहन (मिनी ट्रक) ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में मारे गए सभी सात लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे पश्चिम बंगाल से ट्रक से आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही चंडी खोल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया है। धर्मशाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!