छत्तीसगढ़ दुःखद खबर : सुकमा में नक्सली हमले में ASI सहित 3 जवान शहीद, गश्त पर निकली पुलिस टीम पर हमला

सुकमा. सुकमा से नक्सली हमले की एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने की खबर है। शहीद जवानों में एक ASI, एक असिस्टेंट कॉन्स्टेबल और एक सैनिक शामिल है।

 



जानकारी के मुताबिक आज सुबह सुकमा के थाना जगरगुंडा से डीआरजी की पार्टी गस्त के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सुबह 9:00 बजे जगरगुंडा और कुंदेड़ के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान ASI रामूराम नाग, असिस्टेंट कॉन्स्टेबल कुंजाम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा की शहादत हो गई ।

इसे भी पढ़े -  CG News : धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश की व्यवस्था चरमराई, भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से अन्नदाता बेहाल : डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री ने जारी किया बयान...

पुलिस की अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई है इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!