Champa FIR : शादी घर में गए लोगों से की गाली-गलौज, जान से मारने की दी धमकी, शादी के सामानों में की तोड़फोड़, चाम्पा थाने में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के बालपुर गांव के शादी घर में गए लोगों से गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और शादी के सामानों में तोड़ फोड़ करने का मामला सामने आया है.

 



मामले की रिपोर्ट पर पुलिस 3 आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 427, 506, और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट में रामसनेही यादव ने पुलिस को बताया है कि उसके घर में शादी कार्यक्रम हो रहा था, तभी कोसमंदा गांव के ओंकार यादव, भानु यादव और सोम यादव घर के पास आए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से रामसनेही यादव और उसके मेहमान सुरेंद्र पटेल को चोट आई है. यहां शादी के सामान और बर्तन में भी तोड़फोड़ की गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ओंकार यादव, भानु यादव और सोम यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ से अधिक की मंजूरी...

Related posts:

error: Content is protected !!