Champa FIR : चांपा में पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, चाकू से किया हमला, आरोपी जेठानी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के शंकरनगर में घरेलू पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने एवं चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है.

 



मामले की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी जेठानी के खिलाफ IPC की धारा 294, 324 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट में प्रिया राठौर ने पुलिस को बताया है कि वह घर में काम कर रही थी, उसी समय उसकी जेठानी दुर्गेश्वरी राठौर घर की पुरानी बातों को लेकर प्रिया राठौर को गाली-गलौज कर रही थी. गाली गलौज देने से मना करने पर दुर्गेश्वरी राठौर, प्रिया राठौर को जन से मार दूंगी कहते हुए हाथ में रखे चाकू से हमला कर दिया. हमला से प्रिया राठौर को चोट आई है एवं प्रिया राठौर के पति बलराम सिंह राठौर बीच-बचाव करने गए तो उसे भी गाली-गलौज की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी जेठानी दुर्गेश्वरी राठौर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!