Champa News : चाम्पा में 18 फरवरी महाशिवरात्रि को महारूद्राभिषेक के साथ होगा शिव-पार्वती विवाह

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक कोसा कांसा कंचन हेतु सुविख्यात है। चाम्पा नगर में महाशिवरात्री पर्व पर चाम्पा सेवा संस्थान द्वारा शिव पार्वती विवाह पौराणिक कथा के अनुरूप सामूहिक महारूद्राभिषेक पूजन के साथ संपन्न किया जाएगा! महारूद्राभिषेक हेतु संस्थान ने विशेष रूप से निर्मित स्वर्ण शिवलिंग,रजत शिवलिंग, स्फटिक शिवलिंग, रूद्राक्ष शिवलिंग ,मोती शिवलिंग, पारद शिवलिंग, कर्पुर शिवलिंग, पार्थिव शिवलिंग, शिला शिवलिंग, कांस्य शिवलिंग, कुल द्वादश रत्नलिंगों पर अभिषेक किया जायेगा। इसी तरह से गौरस,मधुरस,फलरस, नारिकेल रस, दुर्वारस, गन्नारस, आदि जैसे द्वादश रस से ह्दयभावन शिवलिंगों पर शास्त्रोक्त विधि विधान से विप्रजनों द्वारा 108 शिवभक्त यजमान परिवार जनो के द्वारा संगीतमय पूजन करेंगे! संस्थान के द्वारा पूजन हेतु समीधा, भंडारा प्रसाद फलाहार की व्यवस्था की गई है!

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

महारूद्राभिषेक को आनंददायक संगीतमय बनाने इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध भजन गायक शिव चौधरी, भक्तिपूर्ण भजनों के साथ शिवभाव जगाऐंगे,श्री शिव पार्वती विवाह को भव्यता जीवंतता प्रदान करने संध्या 4 बजे पावन हसदेव सलिला तट बाबा तपसी धाम डोंगाघाट से जल कलश यात्रा,शिव बारात, नृत्य गान,भजन मंडली शोभायात्रा नगर के प्रसिद्ध मार्ग डोंगा घाट चौक, राधाकृष्ण मंदिर चौक,कदम चौक,थाना चौक, मुकुंद टाकिज के सामने चौराहे से होते हुए आयोजन स्थल लखन मंगलम बरछापारा आऐगी! जहां महाशिवरात्री महिमा अपार सुख समृद्धि प्रदायक महादेव भोलेनाथ को अति प्रिय प्राकृतिक मुलरूद्राक्ष को वेदमंत्रों से अभिमंत्रित कर यजमान जनों को भेंट किया जाऐगा!

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

पूजन उपरांत भंडारा प्रसाद वितरण किया जावेगा। समिधा निर्माण,विप्रजन, नगर के सहयोगी जन, रजिस्ट्रेशन सहयोगी, मंडली, निर्धारित कर, अलग अलग विभाग निर्माण कर प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें संस्थान का आव्हान है बगैर वर्ण, जाति, निम्न, श्रेष्ठ, भेदभाव के आप आयोजन में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। संस्थान के अध्यक्ष मनोज मित्तल, सचिव सुनील वनकर एवं महिला विंग के अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी सचिव श्रीमती मधुलता देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया की आयोजन को सफल और गरिमामय बनाने चांपा सेवा संस्थान के सभी महिला विंग एवं संस्थान के सदस्यों का सार्थक प्रयास जारी हैं!

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!