JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति…

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम चोरिया में श्रीराम सेवा समिति के माध्यम से देवांगन मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास स्वक्षता अभियान का आयोजन किया गया. श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार साहू ने बताया कि गली में अत्यधिक गंदगी, कीचड़ बरसात का कचरा इकट्ठा होने से पूरे मोहल्ला एवं ग्रामवासियों के लिए आवागमन और निस्तारी के लिए बहुत मुश्किल हो रही थी, तब सफाई अभियान का जिम्मा श्रीराम सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बैठक कर ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरुकता फैलाने हेतु सफाई का बीड़ा उठाया. सफाई के बाद सभी मोहल्लेवासी, ग्रामवासियों से समिति का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

इस सफाई अभियान में श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, सचिव कांति देवांगन, कोषाध्यक्ष ध्रुव साहू तथा अन्य सदस्यों में उत्तराकांत कश्यप, दिन दयाल देवांगन, दूलेश्वर साहू, लोचन कहरा, डा.फिरत साहू, डा. संतोष देवांगन, भागिरथी बरेठ, विजय साहू, उत्तम देवांगन शामिल थे. श्रीराम सेवा समिति ने इससे पहले भी हाई स्कूल चोरिया में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा सरस्वती शिशु मंदिर में चौथी थी कक्षा में अध्ययनरत छात्रा तानिया साहू, जिनके पिता का स्वर्गवास हो गया है और परिवार का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रहा था. इसे देख कर श्रीराम सेवा समिति ने इस शिक्षा सत्र का राशि तथा पेन, कापी, पेंसिल देकर आगे के पढाई में सहयोग प्रदान किया. साथ ही, आने वाले समय में पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चला कर ग्रामवासियों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!