Gold-Silver Price Today : सोने के दाम में लगी आग, चांदी इतने रुपए लुढ़की, जानिए आज का ताजा भाव…

नई दिल्ली. सोने चांदी के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है. हालांकि सोने के दाम में प‍िछले द‍िनों लगातार तेजी देखी गई और यह चढ़कर 58,000 हजार रुपये से ऊपर चले गए थे, लेक‍िन प‍िछले कुछ द‍िन से सोने और चांदी में ग‍िरावट देखी जा रही है। 71,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो से ऊपर जाने वाली चांदी अब 67,000 के करीब आ गई है। आज RBI की मौद्र‍िक समीक्षा नीत‍ि के बाद ब्‍याज दर में 25 बेस‍िस प्‍वाइंट का इजाफा क‍िया है.

 



MCX पर सोने-चांदी में आई ग‍िरावट
आज रेपो रेट में 25 बेस‍िस प्‍वाइंट का इजाफा क‍िया गया। इसके साथ शेयर बाजार में भी तेजी द‍िखाई दी. बीएसई और एनएसई दोनों ही हरे न‍िशान के साथ कारोबार करते देखे गए, लेक‍िन मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी में ग‍िरावट देखी गई। बुधवार को MCX पर दोपहर के समय चांदी 67500 रुपये के करीब कारोबार कर रही थी। इसी तरह सोने का रेट 27 रुपये टूटकर 57230 पर ट्रेड कर रहा था. मंगलवार को सोना 57257 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 67529 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी
की कीमत
Gold-Silver Price on 8 february: तीन द‍िन की ग‍िरावट के बाद सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट में तेजी देखी गई। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जारी कीमत के अनुसार 24 कैरेट गोल्‍ड 177 रुपये की चढ़कर 57542 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है। चांदी में भी कल के मुकाबले तेजी देखी गई और यह चढ़कर 67363 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!