Janjgir Arrest : युवती से छेड़छाड़ करने का मामला, 2 युवक बनारी गांव से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में दो आरोपी को बनारी गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम पंकज कुमार धीवर और प्रेम प्रताप धीवर है.



दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पंकज कुमार धीवर, प्रेम प्रताप धीवर, दोनों ने मिलकर युवती के हाथ को पकड़कर बेइज्जत करने के नियत से छेड़छाड़ की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी पंकज कुमार धीवर, प्रेम प्रताप धीवर को गिरफ्तार किया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध, प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं, OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक...

error: Content is protected !!