Sakti Car Accident : सक्ती के उप पंजीयक कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने बस कंडक्टर को ठोकर मारी, बस कंडक्टर की हालत गंभीर, रायपुर रेफर, BJP नेता की है कार…

सक्ती. सक्ती के उप पंजीयक कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने बस कंडक्टर को ठोकर मार दी है. घटना में बस कंडक्टर की हालत गंभीर है और सक्ती के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है. घटनाकारित कार, बीजेपी नेता का बतायी जा रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक को झपकी आ गई और सामने में खड़ी बस को बचाने के दौरान बस कंडक्टर को चपेट में ले लिया. फिर सड़क किनारे बनी नाली में कार जा घुसी. घटना में बस कंडक्टर को गंभीर चोट आई है और उसे सक्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है. घटनाकारित कार bjp नेता की बताई जा रही है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!