Janjgir Big Arrest : RTE की राशि 35 लाख का गबन, पुलिस ने आरोपी लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और स्कूल संचालक को गिरफ्तार किया, 7 लाख के बजाय 72 लाख का किया था भुगतान, सिटी कोतवाली पुलिस जांजगीर की कार्रवाई, बलौदा में है निजी स्कूल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शिक्षा के अधिकार यानी RTE के तहत 35 लाख रुपये की गड़बड़ी के आरोपी लिपिक शिवानन्द राठौर, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास साहू और निजी स्कूल संचालक राजेन्द्र मौर्य को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



– दरअसल, बलौदा के निजी स्कूल मयूरा कान्वेंट को सत्र 2019-20 में शिक्षा के अधिकार के तहत 7 लाख रुपये के भुगतान के बजाय 72 लाख का भुगतान कर दिया गया था. मामले में लिपिक शिवानंद राठौर, कम्प्यूटर विकास साहू की संलिप्तता उजागर होने के बाद डीईओ ने लिपिक को सस्पेंड किया गया था और कलेक्टर दर पर कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास साहू को बर्खास्त किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

इस बीच मयूरा कान्वेंट स्कूल के संचालक राजेन्द्र मौर्य को 35 लाख रुपये रिकव्हरी करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद, जांजगीर की सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई. फिर आज तीनों आरोपी लिपिक शिवानन्द राठौर, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास साहू और निजी स्कूल संचालक राजेन्द्र मौर्य को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!