JANJGIR BIG BREAKING : जांजगीर में 11KV करंट लगने के बाद दूसरी मंजिल से नीचे गिरा राजमिस्त्री, गम्भीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में 11KV करंट लगने के बाद दूसरी मंजिल से राजमिस्त्री सत्यनारायण राठौर नीचे गिर गया है, जिससे उसकी हालत गम्भीर है और उसे जिला अस्पताल जांजगीर से बिलासपुर रेफर किया गया है. निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान यह घटना हुई है.मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के वार्ड 11 के निर्माणाधीन मकान में सेटरिंग का काम करते वक्त राजमिस्त्री सत्यनारायण राठौर को करंट लग गया. 11KV करंट लगने के बाद दूसरी मंजिल से मिस्त्री नीचे गिर गया.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. मिस्त्री सत्यनारायण राठौर के सिर और पैर में गम्भीर चोट आई है. फिलहाल, उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!