Janjgir Ishika Murder Case Big Update : इशिका शर्मा की हत्या का मामला, SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी एवं यूट्यूब चैनल की एंकर इशिका शर्मा की हत्या के मामले में SP विजय अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा किया है और वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने इशिका शर्मा का गला दबाकर हत्या की थी और स्कूटी, 3 मोबाइल, अंगूठी लेकर फरार हो गया था. आरोपी रोहन पांडेय, पत्रकार गोपाल शर्मा के घर में रहता था और घर की देखरेख करता था. संगीन वारदात के बाद लोगों में घटना की जमकर चर्चा है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

दरअसल, पत्रकार गोपाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ कोरबा गए थे और जांजगीर के घर में रात के वक्त इशिका शर्मा, उसका भाई आर्यन और शख्स रोहन पांडेय थे. सोमवार को बेड पर इशिका शर्मा की लाश मिली थी.
एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे और घटनास्थल का मुआयना किया था. कल मंगलवार की सुबह महिला डॉक्टर समेत 3 डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया था और शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा किया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!