Janjgir News : शराब पीकर मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांजगीर के कचहरी चौक के पास से हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने वाले आरोपी बिट्टू उर्फ विश्वजीत राठौर को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी युवक, रानीपारा पुरानी बस्ती का रहने वाला है.



दरसअल, पुलिस टीम क्षेत्र में रवाना हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कचहरी चौक के पास शराब पीकर उत्पात मचा रहा है. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

error: Content is protected !!