JanjgirChampa : अज्ञात कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, टक्कर से 5 माह की बच्ची की मौत, हादसे के बाद कार लेकर ड्राइवर फरार, ई-रिक्शा में 4 लोग थे सवार, अकलतरा ब्लॉक का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के तागा गांव में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर से ई-रिक्शा में सवार 4 लोग और 5 माह की बच्ची सड़क पर गिर गए, जिससे मासूम बच्ची को चोट आई और परिजन उसे अकलतरा अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद कार लेकर ड्राइवर फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



बिलासपुर जिले के सोनलोहर्सी गांव के रहने वाले दिनेश सहीस, किरारी गांव से धाराशिव गांव परिवार समेत ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे. वे लोग तागा गांव के पावर ग्रिड के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

टक्कर से ई-रिक्शा में सवार 4 लोग और बच्ची नीचे सड़क पर गिर गए. इससे बच्ची को चोट आई और परिजन उसे लेकर अकलतरा अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कार के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!