JanjgirChampa Attack Arrest : हत्या की नीयत से टंगिया, रॉड, डंडे से प्राणघातक हमला, फरार आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने हत्या की नीयत से टंगिया, रॉड, डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के 3 आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, घटना 6 जून की है. भैसों गांव में बाली यादव और उसका भाई नान्हू यादव, खेत गए थे, तभी आरोपियों ने खेत में धान काटने की बात को लेकर टंगिया, रॉड, डंडे से हमला कर दिया. हमले से बाली यादव और उसके भाई नान्हू यादव को चोट आई थी. पुलिस ने 3 आरोपियों की पहले गिरफ्तारी की थी. इस दौरान बनाहिल गांव का आरोपी विनोद यादव फरार था, जिसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!