JanjgirChampa Arrest : खरौद में शराब पीने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद की सार्वजनिक जगह में शराब पीने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 (च) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि खरौद के सार्वजनिक जगह नेताजी चौक के पास कुछ व्यक्ति शराब पी रहे हैं, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नेताजी चौक के पास से शराब पीते सूर्यकांत भारद्वाज को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rescue : जंगल से भटककर हिरण पहुंचा मड़वा गांव, वन अमला ने रेस्क्यू किया, ग्रामीणों की जुट गई थी भीड़...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने खरौद के तिवारी पारा निवासी सूर्यकांत भारद्वाज को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!