JanjgirChampa Big Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, 2 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल, ट्रैक्टर में 30 से ज्यादा लोग सवार थे, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के सांकर गांव के तालाब के मोड़ के पास ट्रैक्टर पलट गया और हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अकलतरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया जा सकता है. ट्रैक्टर में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी.



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

दरअसल, सांकर गांव के 30 से ज्यादा लोग ट्रैक्टर में सवार होकर परसाही के महाशिवरात्रि मेला पहुंचे थे. यहां से घर लौट रहे थे और गांव के चंडी तालाब के पास पहुंचे थे कि मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में मौके पर ही ट्रैक्टर में सवार 2 लोगों दुर्गेश ठाकुर और युगल किशोर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. 20 से ज्यादा घायलों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया गया है. इनमें आधा दर्जन लोगों की हालत बेहद नाजुक है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!