JanjgirChampa Bike Thief : शिवरीनारायण के सब्जी मार्केट के पास खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के सब्जी मार्केट के पास खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिधौरी के रहने वाले अशोक कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपनी बाइक CG 22 P 5519 में शिवरीनारायण के सब्जी मार्केट गया हुआ था और शासकीय स्कूल के पास खड़ी करके सब्जी लेने चले गया था. सब्जी खरीदने के बाद वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!