Sakti Suspect Death : संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार, परिजन ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

सक्ती. डभरा ब्लॉक के सूखापली गांव में महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं नायब तहसीलदार आशीष पटेल पहुंचे और जांच शुरू की. दूसरी ओर, महिला के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूखापाली गांव के गेंदबाई महेश्वरी हीटर चालू कर रही थी, तभी करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डभरा नायब तहसीलदार आशीष पटेल एवं पुलिस की टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर्रवाई कर पीएम के लिए भेजा है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

इधर, मायके पक्ष ने मृतिका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का पता चलेगा. इसके बाद पुलिस आगे की जांच करेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!