JanjgirChampa FIR : नवागढ़ के मेला ग्राउंड में झूला के पास दो पक्षों में मारपीट का मामला, 6 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ के मेला ग्राउंड के झूला के पास दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने 6 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला पक्ष के खोलबहरा कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवागढ़ का वार्ड नंबर 03 का रहने वाला है और वह नवागढ़ का मेला देखने अपने भांजा, भांजी, बहन, भाई के साथ गया हुआ था. रात्रि में झूला झूल रहे थे. उसी समय गांव के युवक राहुल धीवर, अनिल धीवर, पारस कुमार धीवर एवं अन्य आए और उसकी बहन, भांजी के साथ बतमीजी कर रहे थे. उसे मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. इससे खोलबहरा कश्यप को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

दूसरी ओर, अनिल कुमार धीवर, नवागढ़ के वार्ड 03 के रहने वाले ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्त पारस कुमार धीवर, राहुल कुमार धीवर के साथ नवागढ़ का मेला में झूला झूल रहे थे. इसी दौरान गांव के युवक खोलबहरा कश्यप, सुरेंद्र खूंटे, भुनेश्वर कश्यप एवं अन्य आए और महिलाओं से बतमीजी कर रहे हो कहते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. इससे तीनों युवकों को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!