JanjgirChampa FIR : बाइक सवार युवक से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला गांव में बाइक सवार युवक को साइड मांगने पर मारपीट करने वाले दो युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोसला गांव के शशि भूषण कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बाइक में भाठापारा से घर जा रहा था, तभी अंधरीपारा के पास पहुंचा था, उसी समय गांव के कई लोग शादी चुलमाटी के लिए जा रहे थे. इसमें गांव के सुखदेव पटेल के दो भतीजे भी शामिल थे, जो बीच रास्ते में खड़े थे, उन्हें साइट हटने को कहने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. इससे शशि भूषण कश्यप को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने सुखदेव पटेल के दोनों भतीजों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!