JanjgirChampa FIR : मारपीट करने वाले को मना करना पड़ा युवक को भारी, युवक से बाप-बेटे ने की मारपीट, शिवरीनारायण थाने में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोखरी गांव में कुछ व्यक्ति आपस में मारपीट हो रहे थे. इसे मना करना युवक को भारी पड़ गया और बाप-बेटे ने युवक से मारपीट की है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस बाप-बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिला के लवन गांव के रहने वाले युवक नरेंद्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खोखरी गांव अपनी बहन के घर आया हुआ था. वापस अपने घर जाने के लिए धनाऊ यादव के घर के पास पहुंचा था, तभी कुछ व्यक्ति आपस में मारपीट हो रहे थे. जिसे मना करने पर पकरिया निवासी देवकुमार पटेल और उसका लड़का गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे डंडे से मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih Accident Death : ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, चाम्पा के BDM अस्पताल में हुई मौत, बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया...

मामले में शिवरीनारायण ने आरोपी बाप देवकुमार पटेल और उसके बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!