JanjgirChampa FIR : शिवरीनारायण के केरा चौक में खड़ी बस के कांच को चाकू से तोड़ने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के केरा चौक में युवक राहुल कर्ष ने खड़ी बस के कांच को चाकू मारकर तोड़ दिया है. पुलिस ने मामले में कांच को तोड़ने वाले युवक राहुल कर्ष के खिलाफ BNS की धारा 296, 324(4), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सिंघुल गांव के परमेश्वर केंवट ने बताया कि वह नवागढ़ की बस को लवण से डभरा चलाने का काम करता है. डभरा से वापस आकर शिवरीनारायण के केरा चौक के पास खड़ी किया था. उसी समय राहुल कर्ष ने चाकू लेकर गाली-गलौज की और बस को वहां से हटाने कहा था. फिर जान से मारने की धमकी देकर बस की कांच को चाकू मारकर तोड़ दिया. कांच को तोड़ने से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने युवक राहुल कर्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!