Janjgir RoadBlock FIR : मजदूर के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करने वाले जनपद सदस्य और सरपंच समेत 10 नामजद लोगों एवं अन्य के खिलाफ FIR, जांजगीर का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नेताजी चौक के पास मजदूर के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करने वाले जनपद सदस्य और सरपंच समेत 10 नामजद लोगों एवं अन्य के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. शुक्रवार की रात में मुआवजा की मांग को लेकर 4 घण्टे चक्काजाम किया गया था. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है. फिलहाल, अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

दरअसल, जांजगीर के नेताजी फर्नीचर का मजदूर हरिचरन प्रधान, सीढ़ी से गिर गया था और उसका इलाज चल रहा था. इस दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई और फिर परिजन, शव लेकर नेताजी चौक पहुंचे. यहां मुआवजा की मांग करते सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान 4 घण्टे चक्काजाम रहा. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जनपद सदस्य, सरपंच समेत 10 लोगों पर नामजद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!