JanjgirChampa Kidnap Arrest : बच्चे का अपहरण कर 75 हजार रुपये की फिरौती मांगी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, ऐसे पकड़ में आए आरोपी पति-पत्नी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने 10 वर्षीय बालक का अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले आरोपी पति छबिलाल चौहान और पत्नी कमला बाई चौहान को अकलतरा के पोड़ीभाठा से गिरफ्तार किया है. साथ ही, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी पति-पत्नी ने बालक को छोड़ने के लिए 75 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी.

 



Janjgir : भाजपा ने विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त के घर का घेराव किया, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी, फिर… देखिए VIDEO…

दरसअल, शनिचराडीह गांव की रहने वाली पीड़िता ने 9 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटा और बहू को अकलतरा के पोड़ीभाठा की रहने वाली कमला बाई चौहान अन्य राज्य मजदूरी के लिए ले गई है. पीड़िता शनिचराडीह गांव के अपने घर में नाती और पोती के साथ थी. इसी दौरान 6 फरवरी को कमला बाई चौहान अपने एक साथ के साथ बाइक में आई और इलाज कराने के बहाने बालक को अपने साथ अपहरण कर ले गई. इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़िता से फोन के माध्यम से बालक को छोड़ने के लिए 75 हजार रुपये की फिरौती की मांग करने लगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला के घर में दबिश देकर बालक को उसके कब्जे से बरामद किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी कमला बाई चौहान और पति छबिलाल चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 364 (क), 34 के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!