JanjgirChampa News : मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के नाम पर अखंड नवधा रामायण का आयोजन पूरे देश में सर्वाधिक छत्तीसगढ़ राज्य के सभी गांवों में होता है – इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा. ’’छत्तीसगढ़ के लोग मूलतः सीधे और सरल होते है और सादा जीवन व्यतित करने मे विश्वास रखते है, इसलिए सरलता के प्रतीक मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के नाम पर अखंड नवधा रामायण का आयोजन पूरे देश में सर्वाधिक छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग सभी गांवों में होता है’’ उक्त बातें गौरव ग्राम अवरीद (भाठापारा) में अखंड नवधा रामायण श्रवण करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कही। उन्होंने आगे कहा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की जिन्दगी से प्रेरणा लेने से हमे अपनी जिन्दगी संवारने मे आसानी होगी, पूरी जिन्दगी भगवान श्रीराम का संघर्ष हमें आत्म बल की सीख देता है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से नवधा रामायण का श्रवण करते हुए सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

नवधा रामायण में किशन कश्यप, रामशंकर कश्यप, रामसनेही कश्यप, परस कश्यप, नकुल कश्यप, रामकुमार कश्यप, लक्ष्मीनारायण धीवर, संतराम धीवर, पंचराम धीवर, खिखराम धीवर, रमेश धीवर, केदार कश्यप, दुवास साहू, सुखी राम कश्यप, महेश साहू, लालू धीवर, नेतराम साहू, लखन कश्यप, देवराम धीवर, परदेशी, अग्नू साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!