JanjgirChampa Politics : भाजपा करेगी 17 फरवरी को पामगढ़ में चक्काजाम, इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी भाजपा

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं बस्तर संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में 17 फरवरी को चक्काजाम करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के चंडीपारा के अकलतरा मोड़ के पास मुख्य सड़क में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक चक्काजाम करने की सूचना पामगढ़ एसडीएम को दी गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाबसिंह चंदेल,जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,जिला मंत्री शेष शंकर तिवारी, मुलमुला मंडल अध्यक्ष उद्यालिक राम साहू, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर,भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार लहरे,अजा मोर्चा के प्रदेश महिला सह संयोजक श्रीमती मंजू टंडन,मुलमुला मंडल महामंत्री विश्वनाथ यादव, पामागढ़ मंडल महामंत्री कमल साहू,पामगढ़ मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सतीश पटेल,खरौद नगर पंचायत के पार्षद भवानीशंकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!