Sakti News : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट, मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सक्ती. जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के मल्दा गांव के ग्रामीण तीन सूत्रीय मांगों लेकर सक्ती कलेक्टोरेट पहुंचे और अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात कही है.

 



ग्रामीणों ने बताया कि मल्दा गांव में हायर सेकेण्डरी स्कूल उन्नयन, उप स्वास्थ्य केंद्र और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की मांग है. पिछले 2-3 साल से राजनीतिक पार्टियों के पास जाते थे, तब आश्वासन ही मिलता था. इसलिए आज अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष आए हैं और मांग पूरी नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!